#BlockQuint : रीडर्स क्यों कर रहे हैं 'द क्विंट' को ब्लॉक?

#BlockQuint: Why are Twitter users blocking the quint?
#BlockQuint : रीडर्स क्यों कर रहे हैं 'द क्विंट' को ब्लॉक?
#BlockQuint : रीडर्स क्यों कर रहे हैं 'द क्विंट' को ब्लॉक?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विटर पर शनिवार को #BlockQuint ट्रेंड कर रहा है। बड़ी संख्या में ट्विटर हैंडलर्स इस पर ट्वीट कर रहे हैं। यही नहीं यूजर्स अपने ट्वीट के साथ क्विंट को ब्लॉक कर उसक स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं। #BlockQuint के साथ अब तक हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं। इन सभी ट्वीट्स में क्विंट को ब्लॉक करने की अपील की जा रही है।

गौरतलब है कि "द क्विंट" एक न्यूज पोर्टल है। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में न्यूज देता है। हाल ही में उसके द्वारा प्रसारित की गई कुछ खबरें विवादों में रही है। इन्हीं विवादित खबरों के चलते "द क्विंट" को ब्लॉक किए जाने का मूवमेंट सोशल मीडिया पर चल रहा है। इन खबरों में क्विंट के स्टैण्ड को राष्ट्रहित के विरोध में देखा जा रहा है।

यह हैं आरोप

  • जो व्यक्ति पीएम मोदी की हत्या करना चाहता है वह यहां ऑथर है।
  • क्विंट के एक जर्नलिस्ट ने आर्मी के एक जवान को सुसाइड करने पर मजबूर किया।
  • क्विंट की एक खबर में आतंकी ओसामा बिन लादेन को एक अच्छा पिता और अच्छा पति बताया गया।
  • कुलभूषण जाधव मामले में क्विंट ने भारत की बजाय पाकिस्तान का पक्ष लिया।


यहां पढ़ें ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन

Created On :   6 Jan 2018 6:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story