मुबंई पब हादसे के बाद जागा प्रशासन, 314 अवैध निर्माण पर चला JCB

BMC campaign against encroachment in mumbai after pub incident
मुबंई पब हादसे के बाद जागा प्रशासन, 314 अवैध निर्माण पर चला JCB
मुबंई पब हादसे के बाद जागा प्रशासन, 314 अवैध निर्माण पर चला JCB

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की महानगरी कहे जाने वाले मुंबई में गुरुवार रात एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। शहर के कमला मिल कंपाउंड स्थित एक पब में अचानक आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद BMC ने जागते हुए शनिवार को शहर भर में "अतिक्रमण हटाओ अभियान" चलाते हुए एक दिन में 314 होटलों, रेस्तरां में हुए अवैध निर्माण को ढहाया गया। सबसे ज्यादा गाज कमला मिल कंपाउंड के आसपास हुए अवैध निर्माणों पर गिरी है। यहां करीब 100 से अधिक अवैध निर्माणों को गिरा दिया।

BMC ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और अवैध निर्माणों को गिराने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को BMC ने कम से कम 314 अवैध निर्माणों को ढहाया, जिनमें पब और रेस्तरां भी शामिल हैं। इस ड्राइव की शुरुआत शनिवार दोपहर की गई और देर शाम तक यह कार्रवाई चली। रविवार को यह अभियान फिर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मॉल और पब मालिकों के खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं।

शनिवार को यहां के कई निर्माणों पर बुलडोजर चला, इनमें स्मॉश एंटरटेनमेंट भी शामिल है। स्मॉश एंटरटेनमेंट भारत के कई शहरों में है और स्पोर्ट्स बेस्ड कंपनी है। कंपनी के पोस्टर पर सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नजर आते हैं। विराट भी स्मॉश के लिए प्रचार कर चुके हैं। कार्रवाई के दौरान दक्षिणी मुंबई में पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने स्थित मशहूर जाफरान होटल के बड़े हिस्से को भी गिरा दिया गया।

314 होटलों को ढहाया
एक दिन में 314 होटलों, रेस्तरां में हुए अवैध निर्माण को ढहाया गया। 7 होटल बंद कर दिए गए, जबकि अनधिकृत 417 सिलिंडर जब्त किए गए। इसके साथ ही रघुवंशी मिल्स के P-22 मॉल के मालिक के खिलाफ भी कुर्ला में अवैध कंस्ट्रक्शन का केस दर्ज हुआ है। कुल मिलाकर हादसे के सिलसिले में अब तक तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

3-3 टीम बनाकर की गई कार्रवाई
BMC आयुक्त अजय मेहता के स्पष्ट निर्देश पर आईएएस स्तर के तीन अतिरिक्त आयुक्त के साथ 1,000 लोगों की टीम अवैध निर्माणों को तोड़ने में लगी रही। 24 वॉर्डों के तहत प्रत्येक में 3-3 टीम बनाकर कार्रवाई की गई। शहर के हर बड़े होटल और पब की जांच की गई। इस दौरान 624 होटलों और पबों में अवैध निर्माण पाया गया। इन्हें भी आने वाले दिनों में तोड़ दिया जाएगा।

5 जूनियर अफसर सस्पेंड
आपको बता दें कि कमला मिल स्थित पब में हुए हादसे के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस भी यहां आए थे और गलती मिलने पर BMC पर कार्रवाई की बात भी कही थी। इस मामले की जांच BMC कमिश्नर को सौंपी गई है। साथ ही हादसे के बाद BMC की भी एक बड़ी लापरवाही की बात सामने आई थी। इसके तहत कार्रवाई करते हुए 5 जूनियर अफसरों को सस्पेंड भी किया गया है।

Created On :   30 Dec 2017 11:01 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story