शत्रुघ्न के 'रामायण' पर चला बुलडोजर, गिराया अवैध हिस्सा

BMC demolishes illegal extensions at Shatrughan Sinha’s Juhu home
शत्रुघ्न के 'रामायण' पर चला बुलडोजर, गिराया अवैध हिस्सा
शत्रुघ्न के 'रामायण' पर चला बुलडोजर, गिराया अवैध हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले पर बने अवैध निर्माण पर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने शिकंजा कसा है। BMC ने सोमवार को मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद शत्रुघ्न सिन्हा के 8 मंजिले बंगले पर कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्सा को गिरा दिया है। सिन्हा के इस बंगले का नाम "रामायण" है और सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने बिना परमिशन के घर के ग्राउंड फ्लोर और छत पर टॉयलेट और पूजा घर बनवाया था। बताया जा रहा है कि जिस वक्त BMC ने ये कार्रवाई की, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा घर पर ही मौजूद थे।

टॉयलेट्स, पैन्ट्री और पूजा घर बनवाया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने "रामाायण" बंगले में BMC से बिना परमिशन लिए टॉयलेट्स, पैन्ट्री, ऑफिस और पूजा घर बनवाया था। इसके साथ ही सिन्हा ने अपने बंगले में बिना परमिशन के गैलरी से सीढ़ियां भी बनवाईं थीं। इन सभी अवैध निर्माण को BMC ने गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बंगले में शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।



2 बार नोटिस भेजा गया था सिन्हा को

बताया जा रहा है कि बंगले में अवैध निर्माण को लेकर BMC ने बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को 2 बार नोटिस भी भेजा था। BMC ने पहला नोटिस 5 दिसंबर 2017 को भेजा था, जबकि दूसरी नोटिस 6 जनवरी 2018 को जारी किया गया था। 2 बार नोटिस भेजने के बाद भी बंगले में बने अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया, जिसके बाद BMC को खुद जाकर कार्रवाई करनी पड़ी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी की मदद

जब BMC शत्रुघ्न सिन्हा के घर अवैध निर्माण को गिराने गई, तो उस वक्त घर में खुद सिन्हा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सिन्हा ने भी BMC कर्मचारियों की पूरी मदद की। कार्रवाई के बाद सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमने छत पर टॉयलेट इसलिए बनवाया था, ताकि उसका इस्तेमाल वर्कर्स कर सकें। हमें BMC से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर को फिलहाल उस जगह से शिफ्ट कर दिया गया है।

ऐसे चला शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर बुल्डोजर, राजनीतिक साजिश तो नहीं?

शत्रुघ्न के खिलाफ केस होगा दर्ज

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भले ही BMC को इस कार्रवाई में पूरा सहयोग किया, लेकिन उसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही इस पूरी कार्रवाई में जितना भी खर्चा हुआ है, उसका भुगतान भी सिन्हा को ही करना होगा। बताया जा रहा है कि सिन्हा ने फ्लोर स्पेस इंडेक्स के नियमों का उल्लंघन किया है और बिना परमिशन के निर्माण किया। 

Created On :   9 Jan 2018 8:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story