यूपी के बदायूं में भगवा रंग में दिखी आंबेडकर की मूर्ति, स्थानीय लोगों में आक्रोश

यूपी के बदायूं में भगवा रंग में दिखी आंबेडकर की मूर्ति, स्थानीय लोगों में आक्रोश

डिजिटल डेस्क, बदायूं। यूपी में जब से योगी सरकार बनी है, तब से लेकर अब तक हर चीज भगवा रंग में रंगी जाने लगी है। पहले यूपी परिवहन की बसें भगवा रंग में रंगी गईं, फिर पुलिस स्टेशनों को भगवा रंग से रंग दिया गया। इसके बाद हज हाउस की दीवारों को रंगे जाने की खबरें आई, फिर सड़कों पर भगवा रंग बिखेर दिया गया। यानि कि यूपी में सब ""भगवा"" हो गया है। हाल ही में भीम राव आंबेडकर के नाम में भी रामजी शब्द जोड़ा जाना अनिवार्य कर दिया गया। अब बाबा साहब की मूर्ति को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है।

 

 

बीते महीनें तोड़ी गईं कई प्रतिमाएं

इसी बीच भारत बंद में दलितों के आंदोलन से यूपी समेत पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया। बीजेपी में दलित नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया, तो वहीं देश भर में आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी जाने लगी। इसी क्रम में अब एक और बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से आ रही है। जहां बाबा भीमराव राम जी आंबेडकर की मूर्ति को किसी ने भगवा रंग के पेंट से रंग दिया है। सुबह लोंगों ने जब देखा तो सोच में पड़ गए कि रातों रात मूर्ति का कलर कैसे बदल गया।

 

 

स्थानीय लोगों में आक्रोश

आंबेडकर जी की मूर्ति को भगवा रंग में रंगे जाने से स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा भरा हुआ है। जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रसाशन को जैसे ही इस बात की सूचना मिली अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि 14 अप्रैल को बाबा भीमराव राम जी आंबेडकर की जयंती है। बता दें कि बीते 7 अप्रैल को बदायूं के कुंवरगांव में खड़ी दुगरैया पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया था।

 

इसी मूर्ति को तीन बाद फिर से लगा दिया गया है, लेकिन इस बार जो बाबा साहेब की मूर्ति लगाई गई है उसका कलर ब्लू की जगह भगवा कर दिया गया है। जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि बाद में फिर से बसपा लीडर हिमेंद्र गौतम ने आंबेडकर की मूर्ति को नीले रंग से रंगवा दिया है। 

 

Created On :   10 April 2018 3:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story