केरल बाढ़: वायुसेना के कैप्टन ने छत पर उतारा चॉपर, बचाई 26 लोगों की जान

Brave army officer land plane on roof to save people
केरल बाढ़: वायुसेना के कैप्टन ने छत पर उतारा चॉपर, बचाई 26 लोगों की जान
केरल बाढ़: वायुसेना के कैप्टन ने छत पर उतारा चॉपर, बचाई 26 लोगों की जान
हाईलाइट
  • केरल में बाढ़ से तबाही
  • राहत बचाव में जुटी भारतीय सेना
  • वायुसेना के कैप्टन ने छत पर उतारा चॉपर
  • बचाई 26 लोगों की जान
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरल में हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। पूरा राज्य पिछले 100 साल की सबसे भयानक बाढ़ की चपेट में है। सैकड़ों लोग मारे जा चुके है। ढ़ाई लाख से ज्यादा लोगों ने अपना घर खो दिया है। 19 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बर्बाद हो चुकी हैं। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद है। टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं। इन सबके बीच मदद का मात्र आसरा भारतीय सेना है। सेना के जवान दिन-रात राहत-बचाव में जुटे हैं। भारी बारिश से लोगों के घरो में पानी भर गया है। सब अपनी छतों पर बैठकर आसमान की ओर मदद की आस देख रहे हैं। आसमान में उड़ान भरते भारतीय सेना के हेलीकाप्टर उन लोगों को तलाश रहे हैं जो लोग बाढ़ में फंसे मदद की आस लगाए बैठें हैं।

कुदरत बनी यमराज तो सेना बनी देवदूत 

एक तरफ कुदरत का कहर जारी है तो दूसरी तरफ सेना हालतों से लड़ते हुए लोगों तक मदद पहुंचा रही है। सेना की जांबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय सेना की बहादुरी साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को सबसे पहले भारतीय सेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर अपलोड किया था। वीडियो में वायु सेना के कैप्टन पी राजकुमार ने अपनी जान की चिंता किए बगैर 42B हेलीकाप्टर को एक मकान की छत पर लैंड कराकर 26 लोगों को एयरलिफ्ट कर उनकी जान बचाई। बाढ़ के चलते प्रदेश की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को बचाने के जरिये नाकाफी हो रहे हैं। पानी के बीच फंसे लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। वायु सेना के वीर जवान कप्तान पी राजकुमार ने बमुश्किल चॉपर को एक घर की छत पर उतारकर 32 लोगों का जीवन बचाया। राजकुमार पूर्व में शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके हैं।

 

 

दरअसल, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन पी राजकुमार ने शुक्रवार को एक ऐसे इलाके से 26 लोगों को एयरलिफ्ट किया जहां मौजूदा स्थिति में इंसान का जाना बेहद मुश्किल था। घने पेड़ों के बीच कैप्टन कुमार ने सी किंग 42B चॉपर घर की छत पर ले जाकर इन लोगों को बचाया। "ऑपरेशन मदद" में वह 32 लोगों की जान बचा चुके थे। अपनी बहादुरी और विषम परिस्थितियों में भी लोगों की जान बचाने के दृढ़ निश्चय को पूरा करते हुए उन्होंने इस बात की बानगी दी है कि सेना किस हद तक जाकर राज्य में लोगों की जान बचा रही है। सेना नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), इंडियन कोस्ट गार्ड और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ मिलकर राज्य को आपदा से राहत दिलाने में जुटी है।

नौसेना ने बचाया गर्भवती महिला को 

इससे पहले नौसेना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें एक नेवी का हेलिकॉप्टर एक गर्भवती महिला को बचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई गई है, जिसे महिला की कमर से ऊपर बांध दिया जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया जाता है। इस दौरान महिला के गर्भाशय से लगा वॉटर बैग भी लीक हो गया था। बाद में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मिशन को  सेना के कमांडर विजय वर्मा ने पूरा किया है। गौरतलब है कि बाढ़ प्रभावित केरल में सेना द्वारा "ऑपरेशन मदद" चलाया जा रहा है। 

Created On :   18 Aug 2018 10:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story