दुल्हन ने दूल्हे का नागिन डांस देख किया शादी करने से इंकार

डिजिटल डेस्क,शाहजहांपुर. अपनी ही शादी में एक दूल्हे को नागिन डांस करना पड़ा इतना भारी कि दुल्हन ने शादी से कर दिया मना। दरअसल ये मामला है उत्तर प्रदेश के जिले में शाहजहांपुर का जहां शराब के नशे में नागिन डांस कर रहे दूल्हे को देखकर दुल्हन इतनी शर्मसार हो गई कि उसने शादी ही तोड़ दी।
दुल्हन के परिवार ने उसे खूब मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। अंततः दूल्हे को बारात वापस लेकर घर जाना पड़ा। मौके पर हिंसा की आशंका देखते हुए पुलिस को बुलाया गया था। एक दिन बाद लड़की की शादी किसी और लड़के से करा दी गई। प्रियंका त्रिपाठी (23) की शादी अनुभव मिश्रा से होनी थी। दोनों का परिवार एक दूसरे को जानता था। दोनों के बीच शादी के पहले तोहफे का लेनदेन भी हुआ था।
जब लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे तो डीजे पर नागिन गाना बजने लगा जिसे सुनकर दूल्हा खुद को रोक नहीं पाया और डांस करने पहुँच गया है और उसके फ्रेंड उस पर पैसे बरसाने लगे, यह सब देखकर दुल्हन का परिवार हैरान रह गया। उसी वक्त प्रियंका ने यह सोचा कि ऐसा शराबी लड़का उसके लायक नहीं है। समझाने-बुझाने और धमकाने के बावजूद प्रियंका ने अपना फैसला नहीं बदला। जिसके बाद बारात लौट गई।
Created On :   30 Jun 2017 12:55 PM IST