महागठबंधन को झटका, मध्य प्रदेश में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव

BSP decided to fight individual from madhya pradesh parliament election 2019
महागठबंधन को झटका, मध्य प्रदेश में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
महागठबंधन को झटका, मध्य प्रदेश में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
हाईलाइट
  • उत्तर प्रदेश में सपा
  • बसपा और रालोद लड़ेंगी चुनाव
  • मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर चुनव लड़ेगी बसपा
  • मप्र का विधानसभा चुनाव भी बसपा ने अकेले ही लड़ा था

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन की संभावनाओं को झटका लगा है। बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) मध्य प्रदेश में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर बीएसपी ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी की एक अहम बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम ने ये ऐलान किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव भी बसपा ने अकेले ही लड़ा था, जिसमें पार्टी ने 2 सीटों पर जीत भी दर्ज की है। भिंड से बसपा के संजीव सिंह ने काफी वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके अलावा पथरिया से रामबाई गोविंद सिंह भी 2205 वोटों जीते थे। वोट शेयरिंग की बात की जाए तो बसपा मध्य प्रदेश में चौथे स्थान पर है।

महागठबंधन को लेकर पिछले कुछ समय से कोशिशें जारी हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चांद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी महागठबंधन को लेकर पिछले दिनों बैठक कर चुके हैं। इस बैठक में भी मायावती शामिल नहीं हुई थीं।

ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों ही पार्टियों में इसमें कांग्रेस को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। गठबंधन के मुताबिक बसपा 38, सपा 37 और रालोद ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, हालांकि दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है, जिससे चुनाव के बाद कांग्रेस से गठबंधन की गुंजाइश बनी हुई है। सूचना यह भी है कि सपा अपनी कुछ सीटें छोटे दलों जैसे निषाद पार्टी, पीस पार्टी को भी दे सकती है।

Created On :   24 Dec 2018 12:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story