रामेश्वर पहलवान ने भाजपा सांसद हंस राज हंस के दफ्तर के बाहर की फायरिंग

Bullets fired in air outside BJP MP Hans Raj Hans
रामेश्वर पहलवान ने भाजपा सांसद हंस राज हंस के दफ्तर के बाहर की फायरिंग
रामेश्वर पहलवान ने भाजपा सांसद हंस राज हंस के दफ्तर के बाहर की फायरिंग

डिजीटल डेस्क, डेस्क। मशहूर सूफी गायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने के मामले की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा ली है। यह फायरिंग 51 वर्षीय, रामेश्वर पहलवान ने की थी। रामेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका वाहन और घटना को अंजाम देने वाले हथियार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस से​ मिली जानकारी अनुसार रोहिणी सेक्टर-7 के सी ब्लॉक स्थित भाजपा सांसद के कार्यालय पर सोमवार शाम करीब पांच से छह बजे अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की थी। राहत की बात ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इससे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

 

 

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शंखधर मिश्रा ने बताया कि फायरिंग करने वाला सफेद पायजामा और केसरिया कुर्ता पहने था। उसने 3 राउंड गोली चलाईं। आरोपी ने गोलियां सांसद के दफ्तर को भी निशाना बनाकर चलाई गईं। दो गोलियां हवा में भी चलाई गईं। फायरिंग करने के बाद उसने कहा कि सांसद ने मिलने का समय दिया था, लेकिन मिले नहीं। गोलीकांड की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रामेश्वर पहलवान है और वह करीब 51 वर्ष का है। उसने शराब पी रखी थी।
 
वहीं घटना के बाद सांसद हंसराज हंस ने भी सोमवार शाम गोली चलाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा था कि यह इत्तिफाक ही रहा कि घटना से कुछ देर पहले ही मैंने कार्यालय में मौजूद स्टाफ को 14, पंत मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय में बुला लिया था। इस कारण अनहोनी टल गई। अगर मौके पर हम लोग होते तो घटना बड़ी हो सकती थी।

 

Created On :   4 Nov 2019 3:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story