हैदराबाद: जिस जगह डॉ. प्रियंका को दुष्कर्म कर जलाया, वहीं मिला एक और महिला का शव

हैदराबाद: जिस जगह डॉ. प्रियंका को दुष्कर्म कर जलाया, वहीं मिला एक और महिला का शव

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। वैटिनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ रेप और हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया था कि एक और केस सामने आया है। शमशाबाद में एक और महिला जला हुआ शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या उसी इलाके में हुई है जहां डॉ. प्रियंका का जला हुआ शव मिला था।

महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में शव मिला है। शव को हॉस्पिटल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

डॉ प्रियंका रेड्डी के आरोपी गिरफ्तारी

वहीं पुलिस ने डॉ. प्रियंका रेड्डी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, जोलू शिवा, नवीन और चेत्रेकशवुलु के रूप में हुई है। इन लोगों के डॉक्टर को टोल प्लाजा के पास स्कूटी पार्क करते हुए देखा था, तब महिला के साथ दुष्कर्म की योजना बनाई थी। आरोपियों में से एक नवीन ने डॉ. के गाड़ी का टायर पंचर कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया। उसकी मौत वरदात के दौरान मुंह और नाक ढकने के कारण हुई। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल खरीदा और पीड़िता के शरीर को जला दिया। 

 

 

Created On :   30 Nov 2019 2:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story