कैबिनेट फेरबदल : ये 9 चेहरे मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

By - Bhaskar Hindi |2 Sept 2017 6:27 PM IST
कैबिनेट फेरबदल : ये 9 चेहरे मंत्रिमंडल में होंगे शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी रविवार को प्रस्तावित अपने मंत्रिमंडल विस्तार में नौ नए चेहरों को शामिल करने जा रहे हैं। ये सभी 9 चेहरे बीजेपी के हैं। एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना, जदयू और एआईएडीएमके सांसदों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। सभी नए मंत्रियों को रविवार सुबह 10.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
ये हैं 9 चेहरे : अश्विनी कुमार चौबे, आर के सिंह, सत्यपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, अल्फॉन्स कन्नाथनम, शिवप्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े, वीरेंद्र कुमार, हरदीप सिंह पुरी।
- अश्विनी कुमार चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
- आर के सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं।
- सत्यपाल सिंह यूपी के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वो मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे।
- गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से भाजपा सांसद हैं।
- अल्फॉन्स कन्नाथनम कांजीरापल्ली, केरला से लोकसभा सांसद हैं।
- शिवप्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। 8 साल तक यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
- अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक के उत्तरा कन्नड से लोकसभा सांसद हैं।
- वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। वे छह बार से लोकसभा सांसद हैं।
- हरदीप सिंह पुरी 1974 बैच के पूर्व भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
Created On :   2 Sept 2017 10:31 PM IST
Next Story