बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते रोहित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 1:27 PM IST
बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते रोहित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
डिजिटल डेस्क,पुणे। स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते और कांग्रेस के नेता रोहित तिलक के ऊपर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ सोमवार की रात विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बताया है कि रोहित तिलक के ऊपर महिला का रेप करने के साथ-साथ अननेचुरल सेक्स करने का भी आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि 40 साल की एक महिला ने रोहित तिलक के खिलाफ शिकायत की थी। सूत्रों के मुताबिक महिला और रोहित पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानते थे। महिला ने शिकायत की है कि रोहित उससे शादी करने का बहाना बनाकर उसका रेप करता था।
Created On :   18 July 2017 10:50 AM IST
Next Story