डाटा लीक केस : CBI ने फेसबुक, कैंब्रिज एनालिटिका और GSR को लिखा पत्र

CBI writes to Facebook, Cambridge Analytica and GSR in Data-theft case
डाटा लीक केस : CBI ने फेसबुक, कैंब्रिज एनालिटिका और GSR को लिखा पत्र
डाटा लीक केस : CBI ने फेसबुक, कैंब्रिज एनालिटिका और GSR को लिखा पत्र
हाईलाइट
  • CBI का ये लेटर उसके जांच की आगे की कड़ी है।
  • करीब एक महीने पहले CBI ने कथित डाटा चोरी मामले में कैम्ब्रिज एनालिटिका के खिलाफ पीई दर्ज की थी।
  • सोमवार को CBI ने डाटा लीक मामले में फेसबुक
  • कैम्ब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च को पत्र लिखा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करीब एक महीने पहले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने कथित डाटा चोरी मामले में कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज की थी। सोमवार को CBI ने इस मामले में फेसबुक, कैंब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च को पत्र लिखा है और इस मामले की जानकारी मांगी है। CBI का ये लेटर उसकी जांच की आगे की कड़ी है। 

इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीबीआई ने कथित डेटा लीक मामले में फेसबुक (यूएसए), कैंब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंसेज रिसर्च को पत्र लिखा है। एक PE भी रजिस्टर की गई है। यह जांचने के लिए कि क्या कैंब्रिज एनालिटिका ने ग्लोबल साइंसेज रिसर्च से डेटा लिया था, जो फेसबुक पर भारतीयों के व्यक्तिगत डेटा से संबंधित है। इस जांच से पता चल जाएगा कि क्या डेटा का दुरुपयोग किया गया था।

जुलाई में, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में बताया था कि ये मामला CBI को सौंपा जाएगा। प्रसाद ने कहा था, "यह संदेह है कि कैंब्रिज एनालिटिका अवैध रूप से भारतीयों के डेटा प्राप्त करने में शामिल हो सकती है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है।"

बता दें कि इस साल मई में कैंब्रिज एनालिटिका ने 87 मिलियन फेसबुक उपयोगकर्ताओं के डेटा इस्तेमाल के आरोपों के बाद अपने ऑपरेशन को बंद कर दिया था।

Created On :   17 Sep 2018 2:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story