गौरी लंकेश के घर की दो बार हुई थी रेकी, CCTV में दिखा संदेही

डिजिटल डेस्क, बैंगलुरू। कन्नड पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस में कर्नाटक पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। गौरी लंकेश के घर की सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि हत्यारे ने दिन में दो बार उनके घर की रेकी की थी।
उनकी पांच सितंबर को घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लंकेश के घर पर कथित तौर पर रेकी पहली बार दोपहर में 3 बजे और फिर शाम 7 बजे हुई थी। रेकी करने वाला शख्स सफेद रंग की शर्ट और ब्लैक हैलमेट पहन कर स्कूटर से वहां पहुंचा था।
सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि एक शख्स शाम 7 बजे उनके घर के सामने से गुजरा। सड़क के अंतिम किनारे से यू टर्न लेकर वह घर के पास वापस आया। उसने इसे लंकेश की हत्या के एक घंटे पहले ही दोहराया था। सूत्रों के अनुसार, वह स्पॉट पर रात 8।05 मिनट पर एक बार फिर पहुंचा और कार पार्क करने के लिए गेट खोल रही लंकेश से बात की। इसी दौरान उसने गोली चला दी। इसके बाद लंकेश अपने घर की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ीं।
Created On :   15 Sept 2017 6:27 PM IST