विदेशों तक पहुंचीं दीपों की रोशनी, राष्ट्रपति, पीएम ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज पूरे देश में दीपों का पर्व दिवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश ही नहीं दुनिया के देशों में भी इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं। हर घर में आज मां लक्ष्मी की महापूजा की जाएगी। घर-घर में रंगोली से आंगन सजाए जाएंगे, तोरण से घर के द्वार को सजाया जाएगा और दीप जलाकर अंधकार और जीवन दोनों को ही रोशन किया जाएगा।
दिवाली की परंपरा त्रेता युग से शुरू हुई है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद श्रीराम इसी दिन माता सीता और भाई लक्ष्मण 14 साल के वनवास के आयोध्या लौटे थे। उनका स्वागत दीपों की रोशनी से किया गया और खुशियां मनाई गई थीं।
दिवाली के त्यौहार 5 दिन तक मनाया जाता हैं। धन तेरस से लेकर भाई दूज तक दिवाली की धूम रहेगी। हिंदूओं के इस महापर्व को अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी मनाया गया। साथ ही न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कायर पर मोदी की तस्वीर के साथ दिवाली विश किया है।
देश के प्रधान मंत्री ने ट्विटर में देशवासियों को बधाई दी। वहीं पीएम मोदी पिछले चार साल की परंपरा को पूरा करते हुए इस साल भी दिवाली देश के जवानों के साथ मनाएंगे।
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्विटर पर देश वासियों के नाम संदेश लिख कर, दिवाली की बधाई दी।
दिवाली के मौके पर देश के जवानों को तोहफा भी दिया गया। सैनिकों-अद्धसैनिक बलों को दूरसंचार विभाग ने दिवाली का तोहफा देते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को बीएसएनएल के जरिए संचालित डिजिटल सैटेलाइट फोन का मासिक शुल्क खत्म करने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि जवानों के लिए कॉल दर 5 रुपए से घटाकर एक रुपए की गई है। सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, बीआरओ और आईटीबीपी के जवान दुर्गम इलाकों में रहते हैं। जहां से वो डीएसपीटी सेवा के जरिए ही घर या मुख्यालय बातचीत कर पाते हैं।
देश के अलग-अलग राज्यों के सीएम भी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर पर दिवाली का शुभकामनाएं दी।
सीएम शिवराज दिवाली ठीक एक दिन पहले विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर गए और वहां दीपक जलाए थे।
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी छोटी दिवाली पर आयोध्या में दीपों उत्सव का आयोजन किया था। बुधवार को अयोध्या नगरी में भगवान राम के घर वापसी के रूप में मनाया गया। तकरूबन 2 लाख दीप जलाए गए। साथ ही अयोध्या में स्वदेश दर्शन योजना के तहत 133.30 करोड रुपए के विकास कार्यों और परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
दिवाली के त्यौहार को सिख समुदाय के लोग "बंदी छोड़" दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी मौके पर आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर लाइट्स से रोशन किया गया हैं और मोमबत्तियां भी जलाई गईं।
ओडिशा के तट पर देश के सबसे मशहूर सैंड आर्टिंस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दिवाली विश किया। उन्होंने दिवाली के मौके पर 2 अलग-अलग तरह की सैंड आर्ट बनाई। पहली कलाकृति में उन्होंने दिवली की बधाई के साथ एक मेसेज लिखा हैं, जिसमें उन्होंने "से नो टू क्रेकर्स" के जरिए लोगों पटाखे ना फोड़ने की अपील की हैं। बता दें दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया हैं और इसे लेकर पूरे देश में पटाखे ना जलाने की अपनी की जा रही हैं।
Created On :   19 Oct 2017 9:46 AM IST