केंद्रीय मंत्री बोले- डॉक्टर लोकतंत्र नहीं मानते तो नक्सली बन जाएं

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर डॉक्टरों के कार्यक्रम में शामिल होने पर इस कदर भड़क गए कि उन्होंने डॉक्टरों को नक्सली बन जाने की सलाह दे डाली। बता दें कि सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक अस्पताल में उद्घाटन करने पहुंचे थे। अस्पताल में उन्हें पता चला कि ज्यादातर डॉक्टर्स ने छुट्टी ले रखी है। इस बात पर हंसराज अहीर भड़क गए और उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि अगर उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है तो वे नक्सली बन सकते हैं। इतना ही नहीं हंसराज अहीर ने कहा कि अगर डॉक्टर नक्सली बनते हैं तो उन्हें भी गोली मार दी जाएगी।
डॉक्टरों को अनुपस्थित देख केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि उनकी मौजूदगी में डॉक्टर्स ने छुट्टी क्यों ली वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं वे लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मंत्री है। अगर डाक्टर ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते इसका मतलब है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। अगर ऐसा है तो वे नक्सलियों के साथ चले जाएं हम ऐसे डॉक्टर्स को गोली मार देंगे।
बांग्लादेश को बताया था भारत के लिए खतरा
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर पहले भी अपने बयान से चर्चा में आए थे। आंतरिक सुरक्षा पर हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के अलावा तथाकथित दोस्त’ बांग्लादेश भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
कौन हैं हंसराज अहीर
11 नवंबर 1954 को नंदेड़ (महाराष्ट्र) में जन्में हंसराज अहीर महाराष्ट्र के चंद्रपुर के वर्तमान सांसद हैं। हंसराज ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा प्राप्त की है। हंसराज अहीर वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकरणी के सदस्य हैं। 1994 में पहली बार 1994 में पहली बार जबकि 1996 में वे लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद अहीर 2004, 2009, 2014 में भी वे लोकसभा के सदस्य चुने गए।
Created On :   25 Dec 2017 7:07 PM IST