चीन ने इंडिया में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, कहा- अपनी सुरक्षा खुद करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. सिक्कम में चल रहे भारत-चीन के सीमा विवाद के बीच चीन ने शनिवार को भारत में रह रहे अपने नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नागरिक अपनी सुरक्षा और स्थानीय सुरक्षा की स्थिति पर करीब से नजर बनाकर रखें।
ये एडवाइजरी नई दिल्ली के चीनी दूतावास से जारी की गई है। गौरतलब है कि 5 जुलाई को चीन ने कहा था कि सीमा सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर चीनी नागरिकों के भारत आने वाले याट्राईयों के लिए यात्रा अलर्ट जारी करने का फैसला किया जाएगा।
मीडिया में रिपोर्ट के मुताबिक चीनी निवेशकों ने सीमा पर कड़े विरोध के मद्देनजर चेतावनी दी है। चीन और भारत पिछले तीन हफ्तों से भूटान ट्राई-जंक्शन के निकट डोकलाम इलाके में गतिरोध में लगे हुए हैं। तब एक चीनी सेना की निर्माण पार्टी ने सड़क बनाने की कोशिश की थी। तब से ही दोनों देश आमने-सामने खड़े हो गए है।
Created On :   8 July 2017 4:22 PM IST