पेड़ों से बना सबसे बड़ा 'QR कोड', आसमान से होगा स्कैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ-साथ सारी दुनिया हाइटेक होती जा रही है। तकनीक को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही टेक्नॉलॉजी का एक नमूना है QR कोड। इस कोड में कई तरह की जानकारियां होती है। जिसे स्कैन करने पर बड़ी ही आसानी से जाना जा सकता है। सामान्यतः ये कोड बहुत छोटे साईज का होता है। एक स्क्वॉयर इंच से लेकर तीन या चार स्क्वॉयर इंच का, जिसे मोबाइल की मदद से स्कैन किया जा सकता है। पर चीन ने इस QR कोड को एक नया आकार दे दिया है। जिसे सिर्फ आसमान से ही स्कैन किया जा सकता है।
यह कोड चीन के हेबेई प्रांत के बाओडिंग में है। जिसे चीन के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस कोड को गांव के ऑफिशियल वीचैट अकाउंट से कनेक्ट किया गया है। जिससे पर्यटकों को इस गांव की जानकारी मिल सकती है।
1 लाख पेड़ों से बना कोड
इस विशालकाय QR कोड को 1,30,000 पेड़ों की मदद से बनाया गया है। इसे बनाने के लिए चीनी जुनिपर पेड़ों का उपयोग किया गया है। यह बड़ा सा QR कोड 227 मीटर लंबे मैदान में बनाया गया है।
क्या होता है QR कोड
QR कोड, क्विक रिस्पांस कोड का शॉर्ट नाम है। इसे सामान्य शब्दों में "स्क्वायर बार कोड" भी कहा जाता है। इसका उपयोग सबसे पहले जापान में ऑटोमोटिव उद्योग में किया गया था। इसे किसी जानकारी को एक कोड के रुप में समेटने के लिए उपयोग किया जाता है। नॉर्मली किसी पैकेजिंग, बिजनेस विंडो, बिलबोर्ड, साइन बोर्ड, विजिटिंग कार्ड इत्यादि पर उपयोग किया जाता है। इसमें किसी वेब लिंक के साथ ही अन्य जानकारी और तस्वीरों को भी कोड किया जा सकता है।
Created On :   16 Sept 2017 9:22 PM IST