चुटका न्यूक्लियर पॉवर परियोजना को मिली मंजूरी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चुटका न्यूक्लियर पॉवर परियोजना को मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के लिए न्यूक्लियर पॉवर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को भूमि आवंटन की मंजूरी मिल चुकी है। मंडला और सिवनी जिले की शासकीय भूमि कलेक्ट्रट गाइड लाइन वर्ष 2017-18 के आधार पर प्रीमियम राशि और 7.5 प्रतिशत वार्षिक भू-भाटक के आधार पर आवंटित की जाएगी।

गुरूवार को राजधानी भोपाल में कैबिनेट की बैठक में विभिन्‍न मसलों पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्‍वपूर्ण फैसले किए गए। इसके तहत ही चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के लिए भूमि आवंटन की मंजूरी स्वीकृत करना भी शामिल है। यह बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कैबिनेट में लिए गए अन्य निर्णय...

  • राजधानी परियोजना प्रशासन के तहत 422 नियमित अस्थाई पद और कार्यभारित स्थापना के तहत 300 पद 1 मार्च 2017 से आने वाले 5 वर्षों तक निरंतर स्वीकृत रखे जांए।
  • प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामान्य पूल के आवासगृहों के निर्माण के लिए 220 करोड़ की स्वीकृति दी।
  • गौण खनिज नियम 1996 में संशोधन के संबंध में समन्वय में दिये गये आदेश का अनुसमर्थन किया।

स्कूल शिक्षा के महत्वपूर्ण निर्णय

  • शासकीय हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में फर्नीचर, प्रयोगशाला, आवश्यक सामग्री पूर्ति की स्वीकृति।
  • कक्षा 9 से 12 वी के दिव्यांग बच्चों के लिए संभाग स्तर पर छात्रावास संचालन की स्वीकृति।
  • लैब, पुस्तकालय, खेलकूद कक्ष, पार्टीशन, सायकल स्टैण्ड, शेड, स्टेज, मैदान सहित निर्माण कार्यों के लिए 2017-18 में 9.20 करोड़ तथा 3 वर्ष के लिए 43.7 करोड़ की राशि स्वीकृत।

Created On :   14 July 2017 6:59 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story