विदेश मंत्रालय ने कहा- अफगानिस्तान की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे

Closely monitoring Afghanistan situation, will take steps to ensure safety of Indians, says MEA
विदेश मंत्रालय ने कहा- अफगानिस्तान की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे
Afghanistan Crisis विदेश मंत्रालय ने कहा- अफगानिस्तान की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे
हाईलाइट
  • अफगानिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे
  • पिछले कुछ दिनों में काबुल में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई
  • भारत के विदेश मंत्रालय का बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और युद्धग्रस्त देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में काबुल में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां हालात तेजी से बदल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के हालात पर लगातार हाई लेवल पर नजर रखी जा रही है। हम उस देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर सलाह जारी करते रहे हैं। इसमें उनकी तत्काल भारत वापसी का आह्वान भी शामिल है।" MEA ने आगे कहा कि उन्होंने इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर सर्कुलेट किए हैं और वे अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं जो वापस लौटना चाहते हैं।

बागची ने यह भी कहा कि भारत कई अफ़गानों के साथ भी खड़ा होगा जो हमारे सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा, "काबुल एयरपोर्ट से कमर्शियल ऑपरेशन आज सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसने हमारे प्रयासों को रोक दिया है। हम प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।" 

तालिबान विद्रोहियों के राजधानी काबुल पर कब्जा करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से भाग जाने के बाद अफगानिस्तान में दहशत और उथल-पुथल देखी जा रही है। रविवार को काबुल में पुलिस और अन्य सरकारी बलों के अपनी पोस्ट को छोड़ने के बाद, तालिबान लड़ाकों ने शहर भर की चेकपॉइंट्स पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति भवन में प्रवेश कर गए।

तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त करने की कोशिश की कि अफगानों को उनसे डरना नहीं चाहिए, और कहा कि वे उन लोगों से बदला नहीं लेंगे जिन्होंने अमेरिका समर्थित गठबंधन का समर्थन किया है।

Created On :   16 Aug 2021 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story