कर्नाटक में आचार संहिता लागू, पांच दिसंबर को होंगे उपचुनाव

Code of conduct in karnataka bypoll 15 seats december 5
कर्नाटक में आचार संहिता लागू, पांच दिसंबर को होंगे उपचुनाव
कर्नाटक में आचार संहिता लागू, पांच दिसंबर को होंगे उपचुनाव

डिजिटल डेस्क,बंगलूरू। कर्नाटक में आज(सोमवार) से आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जो 18 नवंबर तक चलेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोटिंग वाले जिलों पर पूर्ण या आंशिक तौर पर आचार संहिला लागू होगी।  नामांकन पत्रों की छंटनी 19 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। वहीं 15 सीटों पर मतदान 5 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 9 दिसंबर को होगी। 

बता दें कि 17 विधायकों के त्यागपत्र और उन्हें अयोग्य ठहराये जाने जाने सीट खाली हो गई। जिसके बाद यह उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस के 14 और 3 जेडीएस विधायकों ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के कारण राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन की सरकार गिर गई। कर्नाटक के अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लपुरा, हिरेकेरुर, रनबेन्नुर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लायुत, शिवाजीनगर, होसकोट, केआर पेट और हंसुर सीटों पर मतदान होगा। 

Created On :   11 Nov 2019 3:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story