मौसम अपडेट: देश के अलग-अलग हिस्सों में नजर आ रहा मौसम का अलग रूप, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

- देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है बारिश
- अधिकांश राज्यों में चढ़ रहा पारा
- दिन में धूप भी नजर आ रही है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। कुछ राज्यों में तेज बारिश हो रही है तो कई राज्यों में ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। उनमें तमिलनाजु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। इनके अलावा, पहाड़ी राज्यों में भारी ठंड देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में दिन के समय तीखी धूप निकलती है लेकिन सुबह और रात के वक्त पारा गिरने लगता है। ऐसे में चलिए अन्य राज्यों के मौसम के बारे में जानते हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार तापमान गिर रहा है। आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है और सुबह-शाम के वक्त धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
यह भी पढ़े -'दुनिया को अप्रतिम स्वाद से परिचित कराना भी हमारा दायित्व', मुख्यमंत्री योगी ने की जनता से खास अपील
उत्तर प्रदेश में नहीं है बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से किसी तरह का बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में सुबह और शाम को लोगों में सिहरन महसूस की जा रही है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन दिन के समय धूप की वजह से परेशानी हो रही है लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़े -इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी तकनीकी खराबी के कारण उड़ानें प्रभावित, सामान्य होने में लगेंगे कुछ घंटे
पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही ठंड
पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। मौमस विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज किया जा रहा है।
Created On :   8 Nov 2025 12:13 PM IST













