देशवासियों को बड़ी सौगात: PM मोदी ने 4 नई वंदे भारत एक्स्प्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किस रूट से सरपट दौड़ेगी ये ट्रेनें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने शनिवार को बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट के लिए चलने वाली नई वंदे भारत ट्रनों का उद्धाटन किया। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने शनिवार को बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट के लिए चलने वाली नई वंदे भारत ट्रनों का उद्धाटन किया। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए।
यह भी पढ़े -दिल्ली-बिहार के नटवरलाल हैं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, लोगों को कर रहे गुमराह करने की कोशिश अश्विनी चौबे
पीएम मोदी ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों का दिया शुभारंभ
पीएम मोदी शनिवार सुबह बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस अवसर पर रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्थाओं को सुगम बनाने पर पूरा जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का एक बड़ा कारण बुनियादी ढांचा रहा है। जिन देशों ने बहुत प्रगति और विकास देखा है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्रगति के पीछे एक बड़ी ताकत रहा है. कितने हवाई अड्डे बने हैं, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, ये सभी चीजें विकास से जुड़ी हैं।" उन्होंने कहा कि अब विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर असंभित होते हैं। ये ट्रेनें मील का पत्थर साबित होंगी।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज भारत भी बहुत तेज गति से इसी रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत हो रही है।" उन्होंने आगे कहा, "प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनेक तीर्थस्थल हमारी आध्यात्मिक यात्रा के केंद्र हैं। आज जब इन पवित्र स्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, तो एक ओर भारत की संस्कृति, आस्था और विकास यात्रा का एकीकरण हुआ है। यह भारत के विरासत शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
यह भी पढ़े -गोवा में एसआईआर की प्रक्रिया और जिला पंचायत चुनाव साथ होने पर आतिशी मार्लेना ने उठाए सवाल
ये ट्रेनें उसमें मील का पत्थर बनने जा रही हैं - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई एक ऐसी ट्रेन है जिस पर हर भारतीय को गर्व है। आज जिस तरह भारत ने विकसित भारत के लिए अपने संसाधनों को बेहतर बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें मील का पत्थर बनने जा रही हैं।"
Created On :   8 Nov 2025 11:16 AM IST













