जम्मू कश्मीर में बड़ी सैन्य कार्रवाई: कुपवाड़ा में पाक के नापाक इरादों पर फिरा पानी! गोलीबारी में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढ़ेर

कुपवाड़ा में पाक के नापाक इरादों पर फिरा पानी! गोलीबारी में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढ़ेर
जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुी सैन्य कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। इस बात की जानकारी सेना ने व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर पुष्टि की। इसमें बताया गया कि शुक्रवार को खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन पिंपल शुरू किया गया था। घुसपैठ की कोशिश में जुटे 2 आतंकवादियों को घेरकर मार गिराया गया।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुी सैन्य कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। इस बात की जानकारी सेना ने व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर पुष्टि की। इसमें बताया गया कि शुक्रवार को खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन पिंपल शुरू किया गया था। घुसपैठ की कोशिश में जुटे 2 आतंकवादियों को घेरकर मार गिराया गया।

कुपवाड़ा में दो आतंकी ढ़ेर

चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए बताया कि सैन्य कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को ढ़ेर किया गया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास में सेना ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

इस दौरान जवान ने संदिग्ध गतिविधियां देखते ही चुनौती दे दी। इसकेबाद आतंकवादियों ने सेना पर अंधाधुंध फायरिंग की। चिनार कॉर्प्स ने बताया कि सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकवादी फंस गए। बता दें कि इससे पहले 5 नवंबर को भी जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्तरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

सेना ने एक्स पर दी जानकारी

इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब जम्मू और कश्मीर पुलिस को भारतीय सेना की मदद से आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली। इसी के आधार पर छत्तरू इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह समन्वित तलाशी अभियान सुबह-सुबह शुरू हुआ था, जिसके बाद सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई और जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी हुई।

वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक ट्वीट पोस्ट किया। इसमें बताया गया कि ऑपरेशन छत्तरू के तहत सुबह खुफिया जानकारी पर एक अभियान चलाया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवानों ने छत्तरू के इलाके में आतंकवादियों को घेर लिया। ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ और गतिविधियां फिर से बढ़ने लगी हैं।

Created On :   8 Nov 2025 12:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story