कांग्रेस ने जताया रोहन गुप्ता पर भरोसा, बनाया सोशल मीडिया अध्यक्ष

Congress announced candidates for by election in assam chhattisgarh seat rohan gupta appointed as chairman
कांग्रेस ने जताया रोहन गुप्ता पर भरोसा, बनाया सोशल मीडिया अध्यक्ष
कांग्रेस ने जताया रोहन गुप्ता पर भरोसा, बनाया सोशल मीडिया अध्यक्ष
हाईलाइट
  • असम
  • छत्तीसगढ़ और पोंडिचरी में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा
  • रोहन गुप्ता बने कांग्रेस के सोशल मीडिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने रोहन गुप्ता को सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रोहन गुप्ता से पहले दिव्या स्पंदना कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रही थीं। 
 

रोहन गुप्ता 2016 से कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट रहे। इससे पहले वह गुजरात के कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए असम में चार, छत्तीसगढ़ एक और पोंडिचरी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

 

कांग्रेस ने असम की रतनबारी सीट से केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपारा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सोनी को मैदान में उतारा है। जबकि छत्तीसगढ़ की चित्रकूट सीट से कांग्रेस ने राजमन बेंजम पर भरोसा जताया है। वहीं पोंडिचरी से जॉन कुमार को टिकट दिया।

Created On :   28 Sep 2019 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story