कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ : श्रीकांत

Congress hands over rioters: Srikanth
कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ : श्रीकांत
कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ : श्रीकांत
हाईलाइट
  • कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ : श्रीकांत

लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं मंत्री व सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ नजर आ रहा है।

श्रीकांत ने शनिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस समेत विपक्ष ने शांत उत्तर प्रदेश को आग लगाई। अब, जब सरकार ने दंगाइयों पर कार्रवाई शुरू की तो वे उनके पीछे खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अतिवादी और हिंसा में लिप्त संगठनों का बचाव कर रही है। उसका हाथ साफ तौर पर दंगाइयों के साथ है। ये लोग इनके अगुवा भी बने हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने अफवाह गैंग के साथ मिलकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैलाने का काम किया। उसके बाद पीएफआई जैसे अतिवादी संगठन ने सुसंगठित तरीके से यूपी को हिंसा और दंगे की आग में झोंका। हिंसा करने वाले लोग प्रशिक्षित थे। सरकार के पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो इसकी पुष्टि के साथ संगठन की संलिप्तता को भी साबित करते हैं। इस संगठन में ऐसे लोग शामिल हैं जो पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी में रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों को चिह्न्ति किया है, जिन्होंने हिंसा फैलाई। सपा-बसपा और कांग्रेस ने हिंसा को अपना मूक समर्थन दिया। हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन विपक्ष खासकर नकली गांधी एंड कंपनी के लोग दंगाइयों का महिमामंडन कर रहे हैं। उनके नेता दंगाइयों के घर जा रहे हैं और शांति की राह पर आगे बढ़ चले प्रदेश में फिर से अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। यह स्थिति बहुत शर्मनाक है।

मंत्री ने प्रदेश में विरोध करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी करने का अधिकार किसी को नहीं है। हिंसा में शामिल लोगों पर कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।

Created On :   4 Jan 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story