दिग्विजय के सवाल के बाद कमलनाथ ने बहाल की RSS की सुरक्षा, EC ने हटाई थी सुरक्षा

दिग्विजय के सवाल के बाद कमलनाथ ने बहाल की RSS की सुरक्षा, EC ने हटाई थी सुरक्षा
हाईलाइट
  • संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाने पर दिग्विजय सिंह ने जताई आपत्ति
  • सीएम कमलनाथ ने संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाने के दिए थे आदेश
  • सीएम कमलनाथ से किया अनुरोध संघ कार्यालय को प्रदान की जाए सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा, " भोपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाना बिल्कुल उचित नहीं है मैं मुख्यमंत्री कमल नाथ जी से अनुरोध करता हूं कि तत्काल पुन: पर्याप्त सुरक्षा देने के आदेश दें।" हालांकि सीएम कमलनाथ ने सुरक्षा फिर बहाल कर है। संघ कार्यालय से सुरक्षा राज्य सरकार ने नहीं, बल्कि चुनाव आयोग ने हटाई थी।

 

 

दरअसल, सोमवार देर रात कमलनाथ सरकार की ओर से भोपाल में मौजूद RSS के कार्यालय से सुरक्षा हटाने के लिए आदेश दिया गया था, जिसके बाद देर रात वहां से सुरक्षा हटाना भी शुरू कर दी गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी दिग्विजय सिंह को हुई उन्होंने ट्वीट करते हुए कमलनाथ सरकार से सुरक्षा को पुन: बहाल करने का अनुरोध किया। दिग्विजय सिंह ने इस पर आपत्ति दर्ज करवा दी है। भोपाल में मौजूद संघ का दफ्तर पूरे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का केंद्र है। 

दिलचस्प बात ये है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों ही पूर्व में संघ के आलोचक रहे हैं, ऐसे में अब लोकसभा चुनाव से पहले दिग्विजय का ये कदम चौंकाने वाला है। मध्य प्रदेश में सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि सरकारी दफ्तरों में लगने वाली संघ की शाखा पर रोक लगाएंगे, अब लोकसभा चुनाव से पूर्व इस पर काम भी शुरू हो गया है। कमलनाथ सरकार ने सरकारी अफसरों को आदेश दिया था कि वह RSS की शाखा में ना जाएं और अगर कोई जाता है तो उसपर कार्रवाई की जा सकती है। 

दिग्विजय हैं भोपाल से चुनावी मैदान में

दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीटे से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और हर वर्ग से लगातार खुद को जिताने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में संघ के प्रति उनकी नरमी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

 

 

Created On :   2 April 2019 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story