विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने झाबुआ से कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार

Congress made Kantilal Bhuria candidate from Jhabua
विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने झाबुआ से कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार
विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने झाबुआ से कांतिलाल भूरिया को बनाया उम्मीदवार
हाईलाइट
  • झाबुआ के पूर्व विधायक जी.एस. डामोर के सांसद चुने जाने के कारण इस सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा
  • पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने भूरिया को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने भूरिया को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है।

पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि कांतिलाल भूरिया झाबुआ के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। झाबुआ के पूर्व विधायक जी.एस. डामोर के सांसद चुने जाने के कारण इस सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहा है। डामोर ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को हराया था।

यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बाहरी समर्थन से चल रही है। यहां की 230 विधायकों की विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं और उसके पास पूर्ण बहुमत के लिए दो विधायक कम हैं।

 

Created On :   25 Sep 2019 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story