- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Congress MLA in hospital after ‘brawl’ with colleague, party says chest pain
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक : दो कांग्रेस MLA के बीच मारपीट, एक अस्पताल में भर्ती, पार्टी ने कहा सीने में दर्द

हाईलाइट
- कर्नाटक में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है।
- इस सबके बीच विजयनगर विधायक आनंद सिंह और कम्पी विधायक जेएन गणेश के बीच ये मारपीट की खबर है।
- इस विवाद में आनंद सिंह को चोट लगी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है। इस सबके बीच अब कांग्रेस के दो विधायकों में मारपीट की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहरे विजयनगर विधायक आनंद सिंह और कम्पी विधायक जेएन गणेश के बीच ये मारपीट हुई है। इस मारपीट में आनंद सिंह को सिर में चोट लगी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेएन गणेश ने आनंद सिंह पर बोतल से हमला किया था। हालांकि पार्टी की तरफ से इन खबरों को झूठा बताते हुए कहा जा रहा है कि आनंद सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा कि 'मैंने यह बात मीडिया के जरिए सुनी है। मैं वहां शनिवार को आठ बजे तक था। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार का कहना है कि 'मुझे आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हाथापाई की जानकारी नहीं है। सीने में दर्द की वजह से आनंद सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। उनके माता-पिता भी अस्पताल में मौजूद हैं। बाकी सभी बातें अफवाह हैं।'
DK Suresh, Congress on reports of fight b/w K'taka Congress MLAs Anand Singh&JN Ganesh: I don't know about the fight Anand Singh is admitted in hospital due to chest pain. There are no injuries or anything. His parents are here at the hospital. Other issues are just speculations. pic.twitter.com/ZX0UMhpmBG
— ANI (@ANI) January 20, 2019
उधर बीजेपी ने कहा कि 'हमें और क्या प्रमाण देने की जरूरत है कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं है। ईगलटन रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक मारपीट कर रहे हैं और एक विधायक भर्ती है। कब तक कांग्रेस डिनायल मोड में रहेगी और बीजेपी को उनके सभी मतभेदों के लिए दोषी ठहराएगी? जब राजनीतिक पार्टी लंगड़ी होती है, तो उसे दोष देना पसंद होता है।' बीजेपी ने ये भी कहा कि 'जेडीएस सरकार में कांग्रेस विधायक को जान का खतरा है। सिद्धारमैया बहुत उपदेश देते हैं। अब उन्हें आनंद सिंह पर हमले के जिम्मेदार पार्टी विधायक को तत्काल निलंबित करना चाहिए।'
What more proof do we need to tell all is not well within Congress..
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) January 20, 2019
Congress MLA's in Eagleton resort indulged in physical fight & 1 MLA is admitted. How long will congress be in denial mode & blame BJP for all their differences?
When political party is lame, it loves to blame pic.twitter.com/4IWSr5xUWi
बीजेपी विधायक आर अशोक ने कहा कि डीके शिवकुमार और डीके सुरेश झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को बाहर आना चाहिए और इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या आनंद सिंह को सीने में दर्द के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है या कुछ और। पुलिस को आत्महत्या का मामला दर्ज करना चाहिए और जांच करनी चाहिए।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक में नाटक जारी, पांच कांग्रेस विधायक छोड़ सकते हैं साथ!
दैनिक भास्कर हिंदी: खतरे में कर्नाटक की कुमार स्वामी सरकार, 10 कांग्रेस विधायकों ने मुंबई में डाला डेरा
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल, हॉर्स ट्रेडिंग की खबरों के बीच 104 बीजेपी विधायक पहुंचे गुरुग्राम
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक के मंत्री बोले- सरकार गिराने की कोशिश में बीजेपी, हमारे तीन विधायकों को मुंबई में रोका
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: CM कुमारस्वामी फोन पर बोले- उन्हें गोली मार दो, वीडियो वायरल