मणिपुर में कांग्रेस को एक और झटका, 2 विधायक बीजेपी में शामिल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मणिपुर में कांग्रेस को एक और झटका, 2 विधायक बीजेपी में शामिल

डिजिटल डेस्क, मणिपुर। मणिपुर में अपनी सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दो और विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। दोनों ही कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर पार्टी की ताकत बढ़ाई है। इसी के साथ बीजेपी की पहली सरकार के समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जबकि इससे कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 20 रह गई है।

कांग्रेस विधायक के. बीरेन सिंह और पाओनम ब्रोजन ने शनिवार को ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसकी जानकारी सोमवार को मणिपुर के कार्य और सूचना मंत्री बिश्वजीत सिंह ने दी। राज्य में सीएम एन बीरेन सिंह की अगुआई वाली गठबंधन सरकार में अब भाजपा के 31, नगा पीपुल्स फ्रंट के 4, नेशनलिस्ट पीपुल पार्टी के 4 और 1 निर्दलीय विधायक हैं। राज्य विधानसभा में 60 सदस्य हैं।

गौरतलब है कि इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन 21 सीट जीतने वाली भाजपा ने अन्य पार्टियों से हाथ मिलाकर सरकार गठित कर ली थी। तब से लेकर अब तक कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Created On :   17 July 2017 9:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story