राहुल की स्पेशल टीम, देशभर में बताएगी राफेल डील में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार

राहुल की स्पेशल टीम, देशभर में बताएगी राफेल डील में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार
राहुल की स्पेशल टीम, देशभर में बताएगी राफेल डील में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार
राहुल की स्पेशल टीम, देशभर में बताएगी राफेल डील में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पेशल-6 टीम बनाई है।
  • जयराम रेड्डी के नेतृत्तव में कांग्रेस ने यह टीम बनाई है।
  • यह टीम 'राफेल डील' मामले को लेकर मोदी सरकार की पोल खोलेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल जाल बिछाते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को घेरने की तैयारी शुरु कर दी है। राहुल गांधी ने स्पेशल-6 टीम बनाई है, जो कि "राफेल डील" मामले को लेकर मोदी सरकार की पोल खोलेगी। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लड़ाकू विमान राफेल के हजारों करोड़ रुपए के सौदे में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार जयराम रेड्डी के नेतृत्तव में कांग्रेस ने छह सदस्यों की टीम बनाई है। ये टीम राफेल डील को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार का आयोजन करेगी। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि वे राफेल डील की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के 50 दिग्गज नेता देश के 100 बड़े शहरों में जाकर राफेल डील को लेकर खास बातें बताएंगे। इस टीम में और कौन-कौन शामिल है इसको लेकर नाम उजागर नहीं किए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान भी बीजेपी को राफेल डील को लेकर घेरा था और इसे विश्व का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया था।

 

 

बता दें कि शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की एक बैठक हुई है। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है। राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का खेल हुआ है और‘चौकीदार अब भागीदार’बन गए हैं। पार्टी को इसकी जानकारी देश को देनी चाहिए और जनता को इस संबंध में जागरुक करना चाहिए।

बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में राफेल सौदे में हु्ए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। यह आंदोलन खंड तथा जिला स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक एक महीने चलेगा और इसमें मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा।

Created On :   18 Aug 2018 1:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story