कांग्रेस ने ठाकरे से कहा, 50000 छात्रों को घर वापस लाएं

Congress told Thackeray, bring 50000 students back home
कांग्रेस ने ठाकरे से कहा, 50000 छात्रों को घर वापस लाएं
कांग्रेस ने ठाकरे से कहा, 50000 छात्रों को घर वापस लाएं

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि 50,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी दुनिया के विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं और कोविड-19 महामारी के चलते तमाम मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं।

इनमें से करीबन 6,000-7000 विद्यार्थी अकेले महाराष्ट्र से हैं, जो भिन्न देशों में इस वक्त फंसे हुए हैं, जहां भारत की ही तरह लॉकडाउन के चलते विमान सेवा उपलब्ध नहीं है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने राज्य सरकार से उन्हें भारत वापस लाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

तमाम भारतीय विद्यार्थी इस वक्त अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय व मध्य पूर्व के देशों और रूस में फंसे हुए हैं और नियमित रूप से वे भारत वापसी के लिए सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांग रख रहे हैं।

चव्हाण ने यह भी कहा, उन्हें रहने, खाने-पीने व आर्थित तंगी जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अन्य 2,000 विद्यार्थी कोटा, राजस्थान में भी फंसे हुए हैं, उन्हें भी वापस लाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे इस बात की भी जानदारी दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 बसों का बंदोबस्त कर 7,500 से अधिक लोगों को उनके अपने राज्यों में वापस पहुंचाया।

Created On :   24 April 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story