देश में तीसरी लहर की दस्तक ! 24 घंटे में मिले 41 हजार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस 4 लाख के पार पहुंचे

coronavirus in India latest updates
देश में तीसरी लहर की दस्तक ! 24 घंटे में मिले 41 हजार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस 4 लाख के पार पहुंचे
Coronavirus in India देश में तीसरी लहर की दस्तक ! 24 घंटे में मिले 41 हजार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टिव केस 4 लाख के पार पहुंचे
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36
  • 932
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41
  • 875
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 294

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम नहीं हुआ है। वहीं, तीसरी लहर दस्तक देने जा रही है। एक बार फिर एक्टिव केस धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 41 हजार 875 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 36 हजार 932 लोग रिकवर किए गए हैं। 294 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीजों की संख्या में 5 हजार 898 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 4 हजार 70 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार 887 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 21 लाख 29 हजार 439 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 40 हजार 552 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि शनिवार तक देश में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख के पार हो गई। 7 अगस्त के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। तब 4 लाख एक्टिव केस थे। इसके बाद कम होते-होते 23 अगस्त को सिर्फ 3.06 लाख ही केस रह गए। यहां से इनकी संख्या में बढ़ोतरी शुरू होने लगी।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,875
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,932
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 294
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.29 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.21 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.40 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

 

कोरोनावायरस अपडेट

  • हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा, कोविड के मामले में प्रदेश की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन मामलों की संख्या बहुत ज़्यादा कम नहीं हुई है। वर्तमान प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे। स्कूल अभी 10 दिन और बंद रहेंगे, अगले मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। 
  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 416 नए मामले आए, 382 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 68 करोड़ के पार पहुंचा। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 62.25 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।
  •  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि आज हुई कोविड समीक्षा बैठक में राज्य में रविवार को नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया गया है। 
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि केरल में आज 29,682 नए COVID19 मामले, 25,910 रिकवरी और 142 मौतें दर्ज़ की गई हैं। राज्य में सक्रिय मामले 2,50,065 हैं। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 17.54% है।
  • महाराष्ट्र में आज 4,130 नए COVID19 मामले 2,506 रिकवरी और 64 मौतें दर्ज़ की गई।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 700 नए COVID19 मामले, 707 रिकवरी और 8 मौतें दर्ज़ की गई।
  • गोवा में पिछले 24 घंटों में 97 नए COVID19 मामले, 71 रिकवरी और कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
  •  

Created On :   4 Sep 2021 4:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story