Coronavirus india: देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 320 मरीजों ने दम तोड़ा

Coronavirus india live update Coronavirus latest news Coronavirus live news update Coronavirus india
Coronavirus india: देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 320 मरीजों ने दम तोड़ा
Coronavirus india: देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, बीते दो दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, 320 मरीजों ने दम तोड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक रविवार तक इस गंभीर बीमारी से अबतक 1 लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 54 हजार 441 मरीजों ने इस बीमारी के खिलाफ जंग जीती है। वहीं 3 हजार 867 लोगों की मौत हो गई। वहीं बीते दिन शनिवार को रिकॉर्ड 6 हजार 661 मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 6 हजार 570 पॉजिटिव मिले थे। इधर, दिल्ली के जेल विभाग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 60 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों को इमरजेंसी पैरोल देने का फैसला लिया है।

 

गुजरात
यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच चुकी है। गुजरात में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 396 नए केस दर्ज किए गए। राज्य में 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां अब तक कुल 802 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु
यहां अब तक 98 लोगों की मौततमिलनाडु में कोरोना पॉजिटिव के एक दिन में 786 नए मामले सामने आए। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 14,753 है। वहीं, अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र
यहां 47 हजार से ज्यादा संक्रमितदेश के महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज है। यहां कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में एक दिन में 2,608 नए मामले सामने आए। वहीं इस राज्य में अब तक 1577 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े                                             

क्रं राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश कुल संक्रमित मामले स्वस्थ मरीज कुल मौतें
1 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 2757 1809 56
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 329 55 4
5 बिहार 2380 653 11
6 चंड़ीगढ़ 225 179 3
7 छत्तीसगढ़ 214 64 0
8 दादर नगर हेवली 2 0 0
9 दिल्ली 12910 6267 231
10 गोवा 55 16 0
11 गुजरात 13664 6169 829
12 हरियाणा 1131 750 16
13 हिमाचल प्रदेश 185 61 3
14 जम्मू और कश्मीर 1569 774 21
15 झारखंड 350 141 4
16 कर्नाटक 1959 608 42
17 करेला 795 515 4
18 लद्दाख 49 43 0
19 मध्य प्रदेश 6371 3267 281
20 महाराष्ट्र 47190 13404 1577
21 मणिपुर 29 4 0
22 मेघालय 14 12 1
23 मिजोरम 1 1 0
24 ओडिशा 1269 497 7
25 पुडुचेरी 26 10 0#
26 पंजाब 2045 1870 39
27 राजस्थान 6742 3786 160
  सिक्किम 1 0 0
29 तमिलनाडु 15512 7491 103
30 तेलंगाना 1813 1065 49
31 त्रिपुरा 189 153 0
32 उत्तराखंड 244 56 2
33 उत्तर प्रदेश 6017 3406 155
34 पश्चिम बंगाल 3459 1281 269
  राज्यों को पुन सौंपे जा रहे मामले 2338    
  कुल 1,31,868 54,441 3,867

 

 

Created On :   24 May 2020 2:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story