Coronavirus India: 24 घंटे में 41,463 नए मरीज मिले, इतने ही रिकवर हुए, 898 मरीजों की मौत

coronavirus latest updates in India
Coronavirus India: 24 घंटे में 41,463 नए मरीज मिले, इतने ही रिकवर हुए, 898 मरीजों की मौत
Coronavirus India: 24 घंटे में 41,463 नए मरीज मिले, इतने ही रिकवर हुए, 898 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41
  • 463
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41
  • 463
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 898

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा है। एक्टिव केस घटकर 4 लाख तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट बढ़ा है। नए संक्रमितों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे में 41 हजार 463 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 41 हजार 463 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 898 मरीजों की जान भी चली गई। 

देश में अब तक 3 करोड़ 8 लाख 36 हजार 231 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 99 लाख 67 हजार 478 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 4 लाख 8 हजार 72 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ दिया है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 48 हजार 449 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,463
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,463
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 898
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.08 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.99 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.08 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.48 लाख

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37 लाख 23 हजार 367 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37 करोड़ 60 लाख 32 हजार 586 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18 लाख 43 हजार 500 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,08,85,470 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

Created On :   11 July 2021 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story