Coronavirus in India: देश में अब तक 1.73 लाख संक्रमित और 4,980 मौतें, तुर्की को पीछे छोड़ नौवे स्थान पर पहुंचा भारत

Coronavirus live update news in india
Coronavirus in India: देश में अब तक 1.73 लाख संक्रमित और 4,980 मौतें, तुर्की को पीछे छोड़ नौवे स्थान पर पहुंचा भारत
Coronavirus in India: देश में अब तक 1.73 लाख संक्रमित और 4,980 मौतें, तुर्की को पीछे छोड़ नौवे स्थान पर पहुंचा भारत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा है। अब हर दिन 5 हजार से ज्यादा मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। आलम ये है कि शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 8,101 केस सामने आए हैं और 269 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में तुर्की को पीछे छोड़ते हुए भारत नौवें स्थान पर पहुंच गया है। covid19india.org के अनुसार शनिवार रात 3 बजे तक देश में अ​ब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,73,491 पहुंच गई है और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,980 हो गई है। संक्रमण से मौतों के मामले में भी भारत अब चीन से आगे निकल गया है।

महाराष्ट्र में 116 मरीजों की जान गई। यह एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्थान में 298, प. बंगाल में 277, उत्तरप्रदेश में 275, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।

शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7466 नए मरीज मिले हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में बढ़े मामलों में अब तक की यह सबसे ज्यादा वृद्धि है। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 हो गई है, इनमें से 89 हजार 987 एक्टिव केस हैं। अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 71 हजार 105 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।

देश में बीते 10 दिन में कोरोना के 67,015 मामले सामने आए

तारीख

केस
29 मई 8101
28 मई 7254
27 मई     7246   
26 मई 5907
25 मई 6414
24 मई 7113
23 मई 6665
22 मई 6570 
21 मई 6025
20 मई 5720

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 17,79,247 1,03,871 5,02,116
ब्राजील 4,43,542 26,899 1,93,181
रूस 3,87,623 4,374 1,59,257
स्पेन 2,85,644  27,121  1,96,958
ब्रिटेन 2,71,222 38,161 उपलब्ध नहीं
इटली 2,32,248 33,229 1,52,844
फ्रांस 1,86,238 28,662 67,191
जर्मनी 1,82,452 8,570 1,64,100
भारत 1,73,491 4,980 82,627
तुर्की 1,60,979 4,461 1,24,369

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

शुक्रवार को दिन के बड़े अपडेट

  • 31 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या जारी रहेगा, इस पर असमंजस बरकरार है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में मुख्यमंत्रियों की राय के बारे में बता दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 जून तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, पर यहां एक बार में 10 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 
  • रेल मंत्रालय ने अपील की है कि गर्भवती महिलाएं, 10 साल से छोटे बच्चे और 65 साल से अधिक के बुजुर्ग जरूरी होने पर ही ट्रेन से सफर करें। मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा है।
  • राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद संसद भवन के उपभवन के 2 फ्लोर और राज्यसभा सचिवालय को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। 
  • कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। 

 

Created On :   29 May 2020 10:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story