Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 39 हजार नए केस, 39 हजार ही ठीक हुए, 544 मरीजों की मौत

coronavirus live updates in India
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 39 हजार नए केस, 39 हजार ही ठीक हुए, 544 मरीजों की मौत
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 39 हजार नए केस, 39 हजार ही ठीक हुए, 544 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 39 हजार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए
  • देश में 24 घंटे में मिले 39 हजार नए कोरोना केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी का असर कम हुआ है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। रिकवरी तेजी से बढ़ रही है। नए कोरोना केस में 50 हजार से कम आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 39 हजार 071 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 39 हजार 827 मरीजों को रिकवर किया गया है। इस दौरान 544 मरीजों की जान भी गई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 25 हजार 878 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 1 लाख 76 हजार 314 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। जबकि 4 लाख 12 हजार 563 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश में 4 लाख 24 हजार 692 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.99% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 25 दिनों से 3% से कम है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38 लाख 78 हजार 78 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39 करोड़ 53 लाख 43 हजार 767 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 55 हजार 910 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44 करोड़ 23 हजार 239 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,071
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,827
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 544
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.01 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.24 लाख

Created On :   16 July 2021 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story