पंपोर कस्बे में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से एक दंपति की हालत गंभीर
By - IANS News |19 Sep 2021 3:08 AM GMT
जम्मू-कश्मीर पंपोर कस्बे में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से एक दंपति की हालत गंभीर
हाईलाइट
- जम्मू-कश्मीर के पंपोर में गैस रिसाव से आग में दंपत्ति झुलसकर जख्मी
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पंपोर कस्बे में रविवार को गैस रिसाव में आग लगने से एक दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने कहा कि पंपोर कस्बे में मेहराजुद्दीन भट की रसोई में रसोई गैस रिसाव के कारण आग लग गई।
खाना पकाते समय गैस रिसाव के कारण रसोई में आग लगने से भट और उनकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दंपति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
(आईएएनएस)
Created On :   19 Sep 2021 8:30 AM GMT
Next Story