किराया बढ़ने का असर : दिल्ली मेट्रो में रोजाना घटे 3 लाख यात्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद रोजाना 3 लाख यात्री घट गए हैं। आरटीआई से इस बात का खुलासा हुआ है। डीएमआरसी ने पिछले महीने 10 अक्टूबर को किराया बढ़ाया था। डीएमआरी की ओर से RTI के जवाब में बताया गया कि सबसे व्यस्त रहने वाली ब्लू लाइन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में 30 लाख की कमी आई है। साथ ही येलो लाइन पर भी 19 लाख यात्री घटे हैं। अक्टूबर माह में मेट्रो मुसाफिरों की संख्या 24.2 लाख पर आ गई है जो कि सिंतबर में 27.4 लाख थी।
दिल्ली मेट्रो का किराया दुनिया के बड़े शहरों की मेट्रो के मुकाबले ज्यादा है। बीजिंग, न्यूयॉर्क और पेरिस जैसे शहरों की मेट्रो के किराये से तीन गुना ज़्यादा किराया दिल्ली मेट्रो का है।
बात अगर न्यूयॉर्क और सिंगापुर की करें तो इन शहरों में एकीकृत मेट्रो व्यवस्था है। जिसमें बच्चों, छात्रों और बुज़ुर्गों को छूट मिलती है। जबकि हांगकांग में 37 फीसदी तक की आमदनी विज्ञापन जैसी दूसरी चीज़ों से होती है। जो आमदनी का प्रतिशत दिल्ली मेट्रो के सफ़र पर ख़र्च किया जाता है वो 23।39% है यानी बीजिंग, न्यूयॉर्क और पेरिस जैसे शहरों से तीन गुना ज़्यादा है।
नया किराया
2 किमी. तक के लिए 10 रुपए
2 से 5 किमी. तक के लिए 20 रुपए
5 से 12 किमी. के लिए 30 रुपए
12 से 21 किमी. के लिए 40 रुपए
21 से 32 किमी. के लिए 50 रुपए
32 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए 60 रुपये
डीटीसी में भारी कमी के चलती रोजमर्रा में यात्री मेट्रो से सफर करते हैं जिससे उन्हें सड़क जाम और बसों में आने वाली खराबी से भी नहीं जूझना पड़ता था। साथ की पूरी तरह ऑटोमेटिक होने की वजह से मेट्रो में खराबी और देरी के मामले में कम ही दर्ज होते हैं।
स्मार्ट कार्ड वालों के लिए क्या है नियम
स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी की छूट मिलती रहेगी। दिल्ली मेट्रो में सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे के बीच और रात 9 बजे के बाद मेट्रो में सवार होता है, और स्मार्टकार्ड इस्तेमाल करता है, उसे किराये की रकम में 20 फीसदी की छूट मिलेगी।
Created On :   24 Nov 2017 6:08 PM IST