पहली बार सिक्किम-अरुणाचल दौरे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

Defence minister Nirmala Sitharaman to visit Sikkim and Arunachal Pradesh
पहली बार सिक्किम-अरुणाचल दौरे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
पहली बार सिक्किम-अरुणाचल दौरे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सिक्किम और अरुणाचल दौरे पर जाएंगी। 7 अक्टूबर को वो सिक्किम जाएंगी इसके बाद 8 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। इस दौरान वे देश की सीमाओं पर रक्षा इंतजामों का जायजा भी लेंगी। दौरे के वक्त उनके साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी रहेंगे।

सियाचिन में मनाया था दशहरा

इससे पहले रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है, साथ ही सियाचिन कैंप का भी उन्होंने जायजा लिया। निर्मला सीतारमण ने सियाचिन स्थित सैनिकों के साथ दशहरा भी मनाया था। इस दौरान उन्होंने लेह को कराकोरम से जोड़ने वाले एक पुल का उद्घाटन किया। यह पुल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी परिक्षेत्र में सैन्य परिवहन के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

क्यों खास है ये दौरा

बता दें कि कुछ समय पहले ही भारत और चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र का विवाद सुलझा है। इसके सुलझने के बाद रक्षा मंत्री का यह पहला दौरा है। इसी तरह कई मायनों में यह दौरा खास है, जिस पर पड़ोसी दुश्मन देश चीन की भी नजर टिकी हुई है।

क्या है डोकलाम विवाद मामला

डोकलाम भारतीय सीमा से सटा इलाका है जिसे भारत "डोका ला" नाम से, भूटान "डोकलाम" से और चीन "डोंगलांग" नाम से पुकारता है। इस इलाके में चीनी सेना की तरफ से सड़क बनाई जा रही थी। जिसका विरोध करते हुए भारत ने चीनी सेना के इस काम को रुकवा दिया था। यह क्षेत्र मुख्य रुप से भूटान का हिस्सा है, जिस पर भारत ने उसकी मदद और भारतीय सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर इस निर्माण का विरोध किया था, भारत और चीन के बीच युद्ध की स्थिति बन गई। दोनों देशों की तरफ से काफी बयानबाजी भी हुई। इसके बाद अंततः चीन और भारत के बीच का यह विवाद शांत हो गया

 

Created On :   4 Oct 2017 11:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story