Defense Budget 2020: रक्षा बजट में महज 5.8 फीसदी का इजाफा, दिए 3.37 लाख करोड़ रुपए

Defense Budget 2020: रक्षा बजट में महज 5.8 फीसदी का इजाफा, दिए 3.37 लाख करोड़ रुपए
हाईलाइट
  • 2019-20 में 3.5 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया था
  • रक्षा बजट में 10 हजार 306 करोड़ रुपए का इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Defense Budget वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार यानी 1 फरवरी को लोकसभा में मोदी सरकार 2.0 का दूसरा केंद्रीय बजट 2020 पेश किया। वित्त वर्ष 2019-20 में रक्षा के क्षेत्र के लिए 3 लाख 5 हजार 296 करोड़ रुपए का बजट था। इस बार 5.8 प्रतिशत का इजाफे के साथ रक्षा क्षेत्र में 3 लाख 37 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसमें से 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपए पूंजी परिव्यय और 2 लाख 18 हजार करोड़ रुपए राजस्व के लिए बजट रखा गया है। यानी मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में रक्षा बजट में 10 हजार 306 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई।

रक्षा पेंशन के साथ कुल 4.7 लाख करोड़ का बजट
बजट में रक्षाबलों हथियारों के आधुनिकीकरण और हथियार खरीदने के लिए 1 लाख 10 हजार 734 करोड़ रुपए का आवंटित किए गए, जो पिछले साल के बजट में प्रदान की गई राशि से 10 हजार 340 करोड़ रुपए ज्यादा है। वहीं रक्षा पेंशन के लिए 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह आंकड़ा पिछले साल के बजट में 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपए का था। यदि इस क्षेत्र में रक्षा पेंशन की रकम जोड़ ली जाए, तो कुल रक्षा बजट का आंकड़ा 4 लाख 7 हजार करोड़ का होता है।

अमेरिका सबसे आगे
अमेरिका, दुनिया के सभी देशों के मुकाबले अपनी रक्षा के क्षेत्र पर व्यय करता है। जहां 2019-20 में हमारा रक्षा बजट 3 लाख 5 हजार 296 करोड़ रुपए था, तो वहीं इसके लिए अमेरिका ने 51 लाख 21 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, जो हमारे बजट से 17 गुना ज्यादा है और यह हमारे बीते वर्ष के कुल बजट का लगभग दुगुना बजट है। वहीं चीन का रक्षा बजट भारत की तुलना में 4 गुना ज्यादा रहा, जिसने 12 लाख 61 हजार करोड़ रुपए वहन किए।

 भारत  3.05 लाख करोड़ रुपए 
 अमेरिका  51.21 लाख करोड़ रुपए 
 चीन  12.61 लाख करोड़ रुपए 
 पाकिस्तान   53 हजार164 करोड़ रुपए 
 बांग्लादेश  27 हजार 40 करोड़ रुपए 

ये भी पढ़ें : Budget 2020: शिक्षा के लिए 99300 करोड़ रुपए का बजट, निर्मला सीतारमण की ये बड़ी घोषणाएं

Created On :   1 Feb 2020 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story