Delhi Election: ​​कांग्रेस ने 54 सीटों की लिस्ट जारी की, AAP से अलग हुईं अलका चांदनी चौक से लड़ेंगी चुनाव

Delhi Election: Congress releases list of candidates for 54 seats, Alka Lamba to contest from Chandni Chowk
Delhi Election: ​​कांग्रेस ने 54 सीटों की लिस्ट जारी की, AAP से अलग हुईं अलका चांदनी चौक से लड़ेंगी चुनाव
Delhi Election: ​​कांग्रेस ने 54 सीटों की लिस्ट जारी की, AAP से अलग हुईं अलका चांदनी चौक से लड़ेंगी चुनाव
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने 70 में से 54 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान
  • वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी
  • भाजपा 57 और 'आप' 70 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है

डिजिटल डेस्क, ​नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने 70 में से 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी ने इस सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया है। वह तीन महीने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। वहीं आज (शनिवार) ही AAP से पार्टी में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है। आदर्श यहां से निवर्तमान विधायक हैं।

इनके अलावा कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है। हारून युसूफ को कांग्रेस ने बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली के पूर्व मंत्री अशोक वालिया को कृष्णा नगर से टिकट दिया गया है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है।

 

 

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अभी उसे 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है। वहीं आम आदमी पार्टी पूरी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान है, वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।

मनीष सिसोदिया के सामने लक्ष्मण रावत मैदान में 
कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची के अनुसार पड़पड़गंज से लक्ष्मण रावत वर्तमान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री एके वालिया को लक्ष्मीनगर की जगह कृष्णा नगर से टिकट मिला है। कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा पार्टी इसका फैसला नहीं कर पाई है।

युवा चेहरों को मौका
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट राधिका खेड़ा को जनकपुरी, युवा पार्षद अभिषेक दत्त को कस्तूरबा नगर, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी नीतू वर्मा को मालवीय नगर, आकांक्षा ओला को मॉडल टाउन और अली मेहंदी को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक मतीन अहमद को सीलमपुर और तलविंदर मारवाह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे।

महिला शक्ति पर खेला दांव
कांग्रेस पार्टी ने अब तक 10 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पार्टी इस मामले में आप और बीजेपी से आगे है। आप ने 7 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है तो बीजेपी ने अब तक 4 महिला प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

 

Created On :   18 Jan 2020 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story