दिल्ली: AAP में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार

Delhi: Former jharkhand PCC President Ajoy Kumar joined Aam Aadmi Party
दिल्ली: AAP में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार
दिल्ली: AAP में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार
हाईलाइट
  • अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद से दे दिया था इस्तीफा
  • दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अजय कुमार ने ली सदस्यता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अजय कुमार ने गुरुवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 

मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी अजय कुमार हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। अजय कुमार ने कहा, "आप" ही सच्चे अर्थों में "आम आदमी की पार्टी है" जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है। 

दरअसल, पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार झारखंड कांग्रेस के नेताओं में आपसी खींचतान से नाराज थे। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। हाल में राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे में अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने पत्र में बीते दिनों झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में हुई मारपीट का जिक्र भी किया था। उन्होंने लिखा था कि सुबोधकांत सहाय का पार्टी कार्यालय में हमला कराना एक औछी हरकत थी।

Created On :   19 Sep 2019 6:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story