दिल्ली: कोरोनावायरस से मरने वाली महिला का हुआ अंतिम संस्कार, निगमबोध घाट ने किया था इनकार

Delhi: Nigam Bodh Ghat, Cremate Body of woman who died of coronavirus
दिल्ली: कोरोनावायरस से मरने वाली महिला का हुआ अंतिम संस्कार, निगमबोध घाट ने किया था इनकार
दिल्ली: कोरोनावायरस से मरने वाली महिला का हुआ अंतिम संस्कार, निगमबोध घाट ने किया था इनकार
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस की वजह से दिल्ली में शुक्रवार को हुई थी महिला की मौत
  • शनिवार को निगमबोध घाट पर पहले महिला का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया
  • बाद में दी अनुमति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर शनिवार को उस महिला का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया जिसकी मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई थी। हालांकि बाद में निगमबोध प्रशासन ने महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी। दरअसल शुक्रवार को दिल्ली में एक महिला की मौत हुई थी, कोरोना के कारण देश में यह दूसरी मौत थी। शनिवार को महिला के परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निगमबोध घाट पहुंचे लेकिन उस वक्त प्रशासन ने अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी।

लोधी रोड शमशान घाट पर भी नहीं मिली इजाजत
महिला के एक रिश्तेदार ने बताया, उन्होंने निगमबोध घाट के प्रमुख से फोन पर बात की और स्थिति से अवगत कराया। इस पर प्रमुख ने कहा, शव को यहां से ले जाएं और दूसरी जगह अंतिम संस्कार करें। इससे पहले लोधी रोड शमशान घाट के संचालकों ने भी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी थी। 

डायबिटीज से भी पीड़ित थी महिला
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस से मौत का मामला सामने आया था। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला हाइपरटेंशन और डायबिटीज से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से वापस आया था।

MP Politics: सिंधिया पर बोले दिग्विजय- महाराज से नहीं थी ऐसी उम्मीद, पार्टी और गांधी परिवार को दिया धोखा

Created On :   14 March 2020 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story