दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी

Delhi: Person arrested in Posco hanged in custody
दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी
दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी
हाईलाइट
  • दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में यौन शोषण मामले में पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार 38 वर्षीय एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में फांसी के फंदे से झूलता मिला।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने बेडशीट के सहारे फांसी लगा ली।

पुलिस ने रविवार को कहा, आरोपी धर्मेद्र को शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन ने यौन शोषण मामले में हिरासत में लिया था। बाद में उसे समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, धर्मेद्र हत्या के आरोप में जेल में बंद था, लेकिन मार्च से पैरोल पर बाहर था। कोरोनोवायरस महामारी के कारण उसका पैरोल और आगे तक बढ़ा दिया गया था।

एवाईवी/एसजीके

Created On :   20 Sep 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story