शर्मनाक: दिल्ली के शेल्टर होम में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर

Delhi: Police registered a case against a private shelter home
शर्मनाक: दिल्ली के शेल्टर होम में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर
शर्मनाक: दिल्ली के शेल्टर होम में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर
हाईलाइट
  • छोटी-छोटी बच्चियों से करवाया जाता था काम
  • देश की राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना
  • समिति की जांच के दौरान सामने आई जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली बात सामने आई है। यहां एक निजी शेल्टर होम में रहने वाली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालने की घटना का खुलासा हुआ है। शेल्टर होम में रहने वाली बच्चियों से पहले तो जबरन काम करवाया जाता था और विरोध करने पर उन्हें मिर्च खिलाई जाती थी। इसपर भी बात न बनने पर बच्चियों के साथ हैवानियत की जाती थी।

घटना सामने आने के बाद शेल्टर होम के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, दिल्ली महिला आयोग ने एक समिति का गठन किया था, जिसका काम राज्य के निजी और सरकारी शेल्टर होम में जांच करना था। समिति गुरुवार को द्वारका के एक निजी शेल्टर होम में निरीक्षण करने पहुंची थी, जिसें कई नाबालिग लड़कियां रह रही थीं।

इन लड़कियों से बात करने पर समिति को चौकाने वाली जानकारी मिली। लड़कियों ने बताया कि यहां बड़ी लड़कियां छोटी लड़कियों की देखभाल करती हैं। लड़कियों से बर्तन धुलवाने के साथ ही टॉयलेट भी साफ करवाए जाते हैं। उन्हें कपड़े धोने के अलावा किचन के काम भी करने होते हैं। लड़कियों ने बताया कि काम से इनकार करने पर जबरदस्ती मिर्च खिलाई जाती थी। इसके बाद भी कोई लड़की मना करे तो उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया जाता था। 

दिल्ली महिला आयोग के शिकायत करने पर पुलिस ने शेल्टर होम के स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। बच्चियों ने महिला आयोग से गुजारिश की है कि उन्हें कहीं और न भेजा जाए क्योंकि उनका स्कूल शेल्टर होम के करीब ही है।

 

 

Created On :   29 Dec 2018 11:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story