दिल्ली में घने कोहरे के चलते करीब 100 फ्लाइटें प्रभावित, यात्री परेशान

Delhis IGI Airport : approx 100 flights affected due to fog
दिल्ली में घने कोहरे के चलते करीब 100 फ्लाइटें प्रभावित, यात्री परेशान
दिल्ली में घने कोहरे के चलते करीब 100 फ्लाइटें प्रभावित, यात्री परेशान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आज (रविवार) घने कोहरे के चलते करीब 100 फ्लाइटें प्रभावित हुईं। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार सुबह से ही कोहरे से ढका रहा। घने कोहरे के कारण यहां दृश्यता कम होकर 50 मीटर ही रह गई थी, जिसके चलते इन फ्लाइटों को प्रभावित होना पड़ा। दिल्ली क्षेत्र और IGI एयरपोर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निदेशक आरके जेनामनी ने बताया कि सुबह साढ़े 5 बजे रनवे पर दृश्यता 50-75 मीटर के बीच थी, जिसके चलते फ्लाइटों की आवाजाही रोकनी पड़ी। नए साल का जश्न मनाने जा रहे लोगोंं को इससे सबसेे ज््य्या्या्या्यादा दाददद     

दृश्यता 50-75 मीटर होने के चलते अनाउंस किया गया कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर न तो कोई फ्लाइट आएगी और न ही यहां से उड़ान भरेगी। सभी ऑपरेशन स्टैंडबाय मोड पर कर दिए गए। साथ ही 10 फ्लाइट्स को तुरंत डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद अगले कुछ घंटों तक यही क्रम बना रहा। बता दें कि विमानों को उड़ान भरने के लिए 125 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, कोहरे के चलते 54 घरेलू विमानों की उड़ान में देरी हुई। वहीं 17 घरेलू विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की बात करें तो यहां 11 अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान में देरी हुई। वहीं 8 विमानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया। एयरपोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रविवार को 4 फ्लाइटें रद्द भी करनी पड़ी। इन  फ्लाइटों में 3 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शामिल है। नए साल में फ्लाइटों के इस तरह प्रभावित होने से लोगों में निराशा दिखी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। बता दें कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार ठंड गिर रही है। उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्र कोहरे की चादर से ढके हुए हैं। 

Created On :   31 Dec 2017 5:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story