सदन में नहीं मिला मौका, अब जनता के बीच मोदी के मंत्रियों को बतानी होगी पहचान, देना होगा इम्तिहान

Did not get a chance in the house, now Modis ministers will have to be recognized among the public, will have to test
सदन में नहीं मिला मौका, अब जनता के बीच मोदी के मंत्रियों को बतानी होगी पहचान, देना होगा इम्तिहान
मंत्रियों की यात्रा सदन में नहीं मिला मौका, अब जनता के बीच मोदी के मंत्रियों को बतानी होगी पहचान, देना होगा इम्तिहान
हाईलाइट
  • मोदी के मंत्रियों का नया मिशन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहा। मानसून सत्र के दौरान सनद में विपक्ष के हंगामे के चलते नए मंत्रियों को अपना परिचय तक देने का मौका नहीं मिला। पर अब सदन खत्म हो चुका है। अब सत्ता पक्ष यानि मोदी सरकार के नए मंत्रियों को खुद की पहचान बतानी है। इसके लिए पार्टी ने नया प्लान तैयार किया है। जिससे मंत्री एक इम्तिहान की कसौटी पर भी कसे जाएंगे और अपना परिचय सीधे जनता से करा सकेंगे।
जनता के बीच मोदी के मंत्री
पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री अब देशभर में जनअधिकार यात्रा निकालेंगे। बीजेपी के महासचिव तरूण चुग ने जनआशीर्वाद यात्रा का खाका तैयार किया है। इस यात्रा के तहत 39 नए मंत्री तीन दिन लगातार यात्रा करेंगे। इन तीनों में उन्हें 212 लोकसभा सीटें कवर करनी होंगी। तकरीबन 19567 किमी का फासला तय करने का लक्ष्य दिया गया है। इन यात्राओं की तारीख भी तय है। राज्यमंत्री 16, 17 और 18 अगस्त को यात्रा करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों की यात्रा के लिए 19, 20 और 21 तारीख तय की गई है। इस यात्रा में मंत्रियों की कुल सभाएं 1663 होंगी। 19 अलग अलग राज्यों के 265 जिले सभी मंत्रियों को कवर करने होंगे।
इस यात्रा में मंत्रियों के साथ संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हो सकते हैं। 
 

Created On :   14 Aug 2021 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story