सड़क हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत, 3 घायल
By - IANS News |20 Sep 2019 4:24 AM GMT
सड़क हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत, 3 घायल
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां शुक्रवार की सुबह दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाई-वे (डीएनडी) एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक युवा डॉक्टर और एक बच्चा है। शुक्रवार सुबह डीएनडी पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में डॉक्टर सुनील (30) की मौत हो गई। बच्चे की अभी पूरी जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने आईएएनएस को बताया, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित तीन लोग घायल भी हुए हैं। यह सभी एंबुलेंस में सवार थे। एंबुलेंस मरीज को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ओर जा रही थी।
Created On :   20 Sep 2019 9:54 AM GMT
Next Story