आज से इन अस्पतालों के डॉक्टर है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, OPD और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बंद

Doctors of these hospitals are on indefinite strike from today
आज से इन अस्पतालों के डॉक्टर है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, OPD और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बंद
दिल्ली वालों की बढ़ेगी परेशानी आज से इन अस्पतालों के डॉक्टर है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, OPD और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी बंद
हाईलाइट
  • रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी
  • इमरजेंसी और वार्ड में ड्यूटी देने से किया इंकार
  • नीट पीजी काउंसलिंग में देरी होने की वजह से हो रही है हड़ताल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये खबर दिल्लीवासियों के लिए बेहद जरुरी है। क्योंकि, आज से कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं को देने से इंकार कर दिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है, जिसकी वजह से आम नागरिकों और मरीजों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। 

इस हड़ताल की वजह से OPD और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहेंगी।  रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में ड्यूटी देने से साफ मना कर दिया है। हालांकि इसके लिए सीनियर डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, 1 सप्ताह पहले जब हड़ताल हुई थी तो, उस वक्त सीनियर डॉक्टर्स ओपीडी और इमरजेंसी दोनों ही वार्ड में नहीं मिले थे। इस वजह से सफदरजंग अस्पताल से 2 मरीजों को बाहर ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। इस बार क्या सीनियर डॉक्टर मौजूद रहेंगे? ये बात तो, जरुरत के वक्त ही पता चल पाएगी। 

क्यों हो रही है हड़ताल 

  • डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह है नीट पीजी काउंसलिंग में देरी होना।
  • सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी काउंसलिंग का मामला चल रहा है। इस वजह से काउंसलिंग में देरी हो रही है।
  • लेकिन नीट पीजी का रिजल्ट बहुत पहले आ चुका है। 
  • काउंसलिंग के न होने से डॉक्टरों का एक तबका किसी भी अस्पताल में बतौर पीजी न अप्लाई कर पा रहा है और न ही ज्वाइन।

क्या कह रहे है डॉक्टर
मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी इस हड़ताल से काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि, कोरोना के नए वेरिएंट न दस्तक दे दी है। ऐसे में तीसरी लहर आने का खतरा बढ़ गया है। अगर नए डॉक्टरों की भर्ती नहीं की गई तो, हो सकता है जैसा हाल दूसरी लहर में हुआ था वैसा ही तीसरी में भी हो। इसलिए हम जल्द से जल्द कॉउंसलिंग की मांग कर रहे हैं। बता दें कि 6 दिसंबर को भी हड़ताल की थी। उस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों से कुछ दिन का वक्त मांगा था, जिसके बाद 9 दिसंबर को हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। लेकिन, बुधवार यानि कि 15 दिसंबर को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की।

कौन से अस्पतालों में है हड़ताल?

  • कलावती सरन अस्पताल
  • राम मनोहर लोहिया
  • सफदरजंग अस्पताल
  • जीटीबी अस्पताल
  • सुचेता कृपलानी अस्पताल
  • लोकनायक अस्पताल
  • जीबी पंत अस्पताल

कहां मिलेंगी सामान्य सुविधाएं 

  • कस्तूरबा गांधी अस्पताल
  • अंबेडकर अस्पताल
  • एम्स
  • हिंदूराव अस्पताल
  • संजय गांधी अस्पताल
  • दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल

Created On :   17 Dec 2021 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story