कोविड के चलते दोनों सदनों का टाइम अलग अलग, दो दिन नहीं होगा शून्यकाल

Due to covid, the timings of both the houses are different, there will be no zero hour for two days
कोविड के चलते दोनों सदनों का टाइम अलग अलग, दो दिन नहीं होगा शून्यकाल
आठवां बजट सत्र कोविड के चलते दोनों सदनों का टाइम अलग अलग, दो दिन नहीं होगा शून्यकाल
हाईलाइट
  • राज्यसभा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
  • लोकसभा शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  इस बार लोकसभा के आठवें बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में  पहले के दो दिन कोई शून्य काल नहीं होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण व आम बजट की प्रस्तुति के कारण दोनों सदनों में 31 जनवरी व एक फरवरी को शून्य काल स्थगित रहेगा।  कोविड संक्रमण के कारण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों सदन अलग अलग समय में संपन्न किए जाएगे। दोनों सदनों का टाइम भी अलग अलग होगा।  राज्यसभा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और लोकसभा शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगी। 


बजट सत्र  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरुआत होगा। आपको बता दें कोविड के बढ़ते  मामलों के चलते  इस बार बजट सत्र दो भागों में आयोजित किया जाएगा। पहला भाग 11 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 14 मार्च से शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेगा।

 

 

Created On :   29 Jan 2022 5:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story